हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

9 March Gold Silver Rate: ग‍िर गए आज सोने चांदी के भाव, जानें क‍ितना सस्‍ता हो गया सोना-चांदी

पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड ऊंचाई पर बने रहने के बाद, आज सोने और चांदी की चमक कुछ फीकी पड़ती दिख रही है. MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज सुबह से ही बिकवाली का दबाव है, जिससे दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में जोरदार गिरावट आई है.

विज्ञापन
आज सोने चांदी के भाव में ग‍िरावट देखी जा रही है

9 March Gold Silver Rate: अगर आप सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों से परेशान थे, तो आज की सुबह आपके लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 9 मार्च 2026 को कीमती धातुओं के भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है. हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन निवेशकों के लिए यह बड़ा सरप्राइज है.

MCX पर 2 अप्रैल 2026 वायदे वाला सोना आज ग‍िरावट पर कारोबार कर रहा है. सोने का भाव अभी सुबह 10:40 बजे 1107 रुपये ग‍िरकर 160,527 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गया है. वहीं 5 मई वायदा वाली चांदी के दाम में अभी 5,248 रुपये की ग‍िरावट देखी जा रही है, ज‍िसके बाद चांदी का भाव 263,037 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पहुंच गया है.

सोने चांदी में ग‍िरावट

सोने में 1100 से 2000 रुपये के बीच ग‍िरावट देखी जा रही है. वहीं चांदी में 7000 रुपये तक की ग‍िरावट देखी गई. सुबह 10:54 बजे सोने में करीब 1300 रुपये ओर चांदी में 6000 रुपये से ज्‍यादा की ग‍िरावट देखी जा रही है.

विज्ञापन

क्यों आई यह भारी गिरावट?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे ये मुख्य कारण हो सकते हैं. रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने ऊंचे भाव पर बिकवाली कर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया. ल‍िहाजा दाम में नरमी आ गई. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बदलाव का असर भी सोने-चांदी पर दिख रहा है. वहीं दूसरी ओर मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बाजार अब इस स्थिति को फैक्टर-इन यानी अडजस्ट कर रहा है, जिससे शुरुआती डर अब कीमतों में स्थिरता या गिरावट के रूप में दिख रहा है.

जो लोग सोना या चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए कीमतों में यह गिरावट एक एंट्री पॉइंट हो सकती है. हालांकि, बाजार अभी भी अस्थिर है, इसलिए किसी भी बड़े निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola