Gold Silver Rate, 21 April 2023: सोने में फिर आई तेजी, क्या है दिल्ली-मुंबई समेत देश के 10 शहरों में पीली धातु की कीमत? जानिए

Today Gold Price

Gold Silver Rate, 21 April 2023: पीली धातु यानी सोने की कीमत में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन, एक दिन बाद शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को सोने की कीमतों में फिर तेजी देखी गई है। भारत में गुरुवार को प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 55,850 रुपये रही, जबकि शुक्रवार को इसमें 200 ( ताजा कीमत 56,050) रुपये की तेजी देखी गई। वहीं, 24 कैरेट सोने की बात करें, इसमें 220 की वृद्धि आई। प्रति दस ग्राम सोने की कीमत गुरुवार के 60,930 रुपये के मुकाबले शुक्रवार को 61,150 रुपये है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सोने-चांदी में निवेश को सुरक्षित माना गया है। इस लिहाज से निवेशकों के लिए यह साल अब तक बेहतर रहा है। असल में दोनों धातुओं में इस साल के शुरुआत से ही अच्छी-खासी तेजी देखी गई है। अब इसमें 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।

विज्ञापन

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने- चांदी में यह साल सुरक्षित निवेश का साल है। वैश्विक मंदी, भू-राजनीतिक अनिश्चितता के साथ-साथ ब्याज दरों में धीमी बढ़ोतरी की वजह से सोने की कीमतें बढ़ी हैं।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस तरह से पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई है, ऐसे में आने वाले दिनों में अब इसमें थोड़ी नरमी आने की संभावना भी है।

विज्ञापन

देश के 10 बड़े शहरों में आज सोने-चांदी के दाम, प्रति 10 ग्राम (Today’s Gold and Silver Price 21 april 2023)

  1. दिल्ली (Today Delhi Gold Price )
    22 कैरेट सोना: Rs.56200, 24 कैरेट सोना: Rs.61280; सिल्वर रेट: Rs.77600
  2. मुंबई (Today Mumbai Gold Price )
    22 कैरेट सोना: Rs. 56050, 24 कैरेट सोना: Rs.61150; सिल्वर रेट: Rs.77600
  3. कोलकाता (Kolkata Gold Price)
    22 कैरेट सोना: Rs.56050, 24 कैरेट सोना: Rs.61150; सिल्वर रेट: Rs.77600
  4. चेन्नई (Chennai Gold Price)
    22 कैरेट सोना: Rs.56650, 24 कैरेट सोना: Rs.61800; सिल्वर रेट: Rs.81300
  5. अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
    22 कैरेट सोना: Rs.56100, 24 कैरेट सोना: Rs.61180; सिल्वर रेट: Rs.77600
  6. भोपाल (Bhopal Gold Price)
    22 कैरेट सोना: Rs.56880, 24 कैरेट सोना: Rs.59,720; सिल्वर रेट: Rs.81,300
  7. इंदौर (Indor Gold Price)
    22 कैरेट सोना: Rs.56880, 24 कैरेट सोना: Rs.59,720; सिल्वर रेट: Rs.81,300
  8. जयपुर (Jaipur Gold Price)
    22 कैरेट सोना: Rs.56200, 24 कैरेट सोना: Rs.61280; सिल्वर रेट: Rs.77600
  9. पटना (Patna Gold Price)
    22 कैरेट सोना: Rs.56100, 24 कैरेट सोना: Rs.61180; सिल्वर रेट: Rs.77600
  10. लखनऊ (Lucknow Gold Price)
    22 कैरेट सोना: Rs.56200, 24 कैरेट सोना: Rs.61280; सिल्वर रेट: Rs.77600

और पढ़िए – पेंशन का मामला: एक बुजुर्ग कुर्सी के सहारे कड़ी धूप में कई किलोमीटर पैदल चली, सीतारमण ने वीडियो शेयर कर SBI से मांगा जवाब

विज्ञापन

प्राइस सोर्स: गुड रिटर्न्स

यहां दिए गए दामों में लोकल कीमतें भिन्न हो सकती हैं। सूचीबद्ध तालिका टीडीएस, जीएसटी और लगाए गए अन्य करों को शामिल किए बिना डेटा दिखाती है। दी गई सूची भारत के विभिन्न शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 और 24 कैरेट सोने के प्रतिदिन सोने की कीमतों की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ