Gold Silver Prices Crash: सोने और चांदी के भाव (Gold rates and silver rates) में भयंकर करेक्शन का दौर चल रहा है. एमसीएक्स सोना (MCX Gold) और एमसीएक्स चांदी (MCX silver) के वायदा बाजार में सोमवार 16 फरवरी को भाव में गिरावट देखी जा रही है. अप्रैल वायदा वाले सोने (MCX gold futures) के भाव में सुबह बाजार खुलते के साथ ही 1% से ज्यादा की गिरावट दिखी. इसके साथ ही सोना 1.55 के स्तर से नीचे उतर गया. वहीं मार्च एक्सपायरी वाली चांदी के भाव में भी 3% तक की गिरावट दिख रही है.
अभी सुबह 10:40 बजे सोने के रेट में 1,334 रुपये की गिरावट दिख रही है, जिसके बाद सोने की कीमत 154,561 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है. वहीं चांदी के दाम में 7,162 रुपये की कटौती दिख रही है. इसके बाद चांदी का भाव 237,198 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव ₹1.57 लाख के आसपास स्थिर थे, लेकिन आज की इस गिरावट ने बाजार में हलचल तेज कर दी है.
क्यों गिर रहे हैं दाम?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण घरेलू बाजार में ये असर दिख रहा है. इसके अलावा, हाल के हफ्तों में आए उछाल के बाद अब निवेशक ऊंचे दामों पर बिकवाली कर रहे हैं.
खरीदारों के लिए क्या है सलाह?
शादियों के सीजन के बीच इस तरह की गिरावट ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. हालांकि, बाजार में अस्थिरता को देखते हुए यह सलाह दी जाती है कि खरीदारी करने से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार या विश्वसनीय ज्वेलर्स से फाइनल रेट जरूर कंफर्म कर लें, क्योंकि इसमें GST और मेकिंग चार्जेस अलग से जोड़े जाएंगे.
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
3 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
3 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
19 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
20 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
20 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
21 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
22 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
1 day agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines