---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

नवंबर में बढ़ेंगे या घटेंगे सोने के भाव? चांदी के भाव में मामूली गिरावट…

Gold and Silver Prices Expected Surge in November 2025: यदि अमेरिकी ब्याज दरें स्थिर रहीं, तो सोना-चांदी के दामों पर अधिक असर नहीं पड़ेगा. अगले महीने चांदी के रेट भी प्रति किलोग्राम 1,50,000 से 1,65,000 रुपये तक रहने का अनुमान है. इसके अलावा सोने के दाम 10 ग्राम के लिए 1,25,000 से 1,30,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं.

---विज्ञापन---

Gold and Silver Prices Expected Surge in November 2025: एक नवंबर को देवउठनी एकादशी है, इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा. ऐसे में नवंबर महीने में सोने-चांदी के भाव में तेज से उछाल आने का अनुमान है. फिलहाल ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता के बीच इसके रेट स्थिर हैं. आज की बात करें तो भारत में सोने के दाम में मामूली गिरावट देखी गई.

जानकारी के अनुसार MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए औसतन 1,23,000 रुपये के आसपास रही, जो पिछले सप्ताह की तेजी के बाद एक साप्ताहिक गिरावट को दर्शाती है. दिल्ली में सोने के दाम 1,22,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रहे, जबकि मुंबई में 1,24,480 रुपये का भाव रहा.

---विज्ञापन---

अमेरिकी फेडरल रिजर्व का भी रहता है असर

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और कॉपर जैसे अन्य धातुओं की तेजी का असर है. बता दें चांदी के भाव भी आज नरम पड़े हैं. भारत के अलग-अलग राज्यों में सोमवार को चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम औसतन 1,55,000 से 1,60,000 रुपये रही.

किस लिए बढ़ सकते हैं भारत में सोने के दाम?

नई दिल्ली में 10 ग्राम चांदी 1,550 रुपये के आसपास बिकी. कारोबारियों के अनुसार सोना-चांदी के दामों पर वैश्विक आर्थिक संकेतों जैसे मुद्रास्फीति दर और डॉलर इंडेक्स का असर रहता है. अनुमान है कि नवंबर 2025 में सोने के दाम 10 ग्राम के लिए 1,25,000 से 1,30,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं. इतना ही नहीं अगर भू-राजनीतिक तनाव बढ़े और केंद्रीय बैंक ने सोने की खरीदारी जारी रखी तो इससे भारत में सोने के दाम बढ़ सकते हैं.

---विज्ञापन---

चांदी के दामों में आ सकता है उछाल

जानकारों के अनुसार यदि अमेरिकी ब्याज दरें स्थिर रहीं, तो सोना-चांदी के दामों पर अधिक असर नहीं पड़ेगा. अगले महीने चांदी के रेट भी प्रति किलोग्राम 1,50,000 से 1,65,000 रुपये तक रहने का अनुमान है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चांदी $40 प्रति औसतन तक उछाल मार सकती है, जो 25% की सालाना होगी.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक: सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत तेजी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर चमके

First published on: Oct 27, 2025 12:53 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola