Gold Silver Prices Today: अगर आज आप सोने-चांदी के गहने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज इस काम के लिए बिल्कुल सही समय हो सकता है. क्योंकि सोने और चांदी के भाव में आज 24 नवंबर को जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. एक सप्ताह का विश्लेषण करें तो सोने का दाम आज तक 1600 रुपये से ज्यादा गिर गया है. इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत आज 1,23,150 रुपये हो गई है. वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत 151000 रुपये हो गई है.
कोई नहीं बताएगा अमीर बनने का ये तरीका, हर दिन 200 रुपये लगाकर बनाएं 20 लाख रुपये
बता दें कि एक हफ्ते पहले 10 ग्राम 24 कैरट सोने की कीमत 1,24,794 रुपये थी, जो अब 1,23,146 रुपये है. यानी एक सप्ताह के भीतर सोने के दाम में 1648 रुपये की गिरावट आई है.
वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 2,500 रुपये के आसपास कम हुई है. अभी 10 ग्राम 22 कैरट सोने का भाव 1,12,802 रुपये है, जो पहले 1,14,311 रुपये था. 18 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो ये प्रति 10 ग्राम 92,360 रुपये पर आ गया है. जो पहले 93,596 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी 18 कैरट सोने के भाव में करीब 1,200 रुपये की कमी आई है.
इसी बीच चांदी ने भी गोता लगाया है. चांदी ने एक सप्ताह के भीतर 8238 रुपये की गिरावट देखी है. 1,59,367 रुपये प्रति किलो पर पहुंची चांदी आज 1,51,129 रुपये प्रति किलो हो गई है.
आगे गिरेगा या चढ़ेगा सोने-चांदी का भाव?
सोना चांदी के भाव में तेजी आएगी या नरमी, ये इस बात पर निर्भर करता है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति कैसी रहती है. इसके अलावा वैश्विक शांति कैसी रहती है, यह फैक्टर भी प्रभावित करता है. फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों पर बहुत मिश्रित असर हो रहा है, इसलिए कभी सोने की कीमत गिर रही है तो कभी तेज हो जाती है. आने वाले कुछ समय तक ये जारी रहने वाला है. हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि सोना 1.24 लाख के आसपास बना रहेगा. इसके 1.20 लाख से नीचे जाने की संभावना न के बराबर है.
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
4 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
6 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
8 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
14 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
14 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
15 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines