Gold And Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में कल की ऐतिहासिक तेजी के बाद आज 24 फरवरी 2026 को बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. कल जहां सोने ने 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर छू लिया था, वहीं आज मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते दाम थोड़े नीचे आए हैं.
आज सुबह 9:00 बजे MCX पर अप्रैल वायदे वाले 24 कैरट सोने का भाव 1000 रुपये ज्यादा गिर गया और प्रति 10 ग्राम कीमत 1.60 लाख रुपये के स्तर पर आ गई. वहीं चांदी के भाव में भी 1300 से ज्यादा की गिरावट देखी गई. चांदी का भाव 263,949 प्रति 1 किलोग्राम के स्तर पर आ गया.
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर को कब मिलेगा एरियर? 8th Pay पर आ गया बड़ा अपडेट
Gold Silver Prices Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना-चांदी
आज MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) और सर्राफा बाजार दोनों जगह लाल निशान में कारोबार हो रहा है. कल की भारी खरीद के बाद आज निवेशक बिकवाली कर रहे हैं. 24 कैरेट सोने का भाव अभी सुबह 10:44 पर 160,688 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 147,418 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी की कीमत 264,010 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है.
क्यों आई आज बाजार में गिरावट?
मुनाफावसूली (Profit Booking): कल की रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर सोना बेचकर अपना मुनाफा बुक किया है.
मजबूत डॉलर: वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है.
वैश्विक सुधार: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत की खबरों ने बाजार के डर को थोड़ा कम किया है, जिससे सोने जैसी ‘सुरक्षित निवेश’ वाली धातुओं की मांग थोड़ी घटी है.
संबंधित खबरें
शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
2 mins agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
25 mins ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
2 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
5 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
6 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines