24 Feb Gold Silver Prices: सस्‍ता हो गया आज सोना चांदी, जानें क‍ितना ग‍िरा सोने चांदी का भाव

Gold Rate Silver Rate, 24 Feb, Aaj Sone Chandi Ka Bhav: लगातार तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आज करेक्शन देखने को मिल रहा है. सोने और चांदी के भाव में ग‍िरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं सोने और चांदी का अभी ताजा भाव क्‍या है.

GOLD-SILVER.jpg (2)

सोने और चांदी के भाव में आज ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है.

Gold And Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में कल की ऐतिहासिक तेजी के बाद आज 24 फरवरी 2026 को बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. कल जहां सोने ने 1.62 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी ने 3 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम का स्तर छू लिया था, वहीं आज मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते दाम थोड़े नीचे आए हैं.

विज्ञापन

आज सुबह 9:00 बजे MCX पर अप्रैल वायदे वाले 24 कैरट सोने का भाव 1000 रुपये ज्‍यादा ग‍िर गया और प्रत‍ि 10 ग्राम कीमत 1.60 लाख रुपये के स्‍तर पर आ गई. वहीं चांदी के भाव में भी 1300 से ज्‍यादा की ग‍िरावट देखी गई. चांदी का भाव 263,949 प्रत‍ि 1 क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गया.

विज्ञापन

Gold Silver Prices Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना-चांदी
आज MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) और सर्राफा बाजार दोनों जगह लाल निशान में कारोबार हो रहा है. कल की भारी खरीद के बाद आज निवेशक बिकवाली कर रहे हैं. 24 कैरेट सोने का भाव अभी सुबह 10:44 पर 160,688 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर है. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 147,418 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम है. जबक‍ि चांदी की कीमत 264,010 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर है.

विज्ञापन

क्यों आई आज बाजार में गिरावट?
मुनाफावसूली (Profit Booking):
कल की रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर सोना बेचकर अपना मुनाफा बुक किया है.

मजबूत डॉलर: वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है.

विज्ञापन

वैश्विक सुधार: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत की खबरों ने बाजार के डर को थोड़ा कम किया है, जिससे सोने जैसी ‘सुरक्षित निवेश’ वाली धातुओं की मांग थोड़ी घटी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ