---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Rate Today: सोने के दाम पर गिरावट, शहरों में अलग-अलग कीमत क्यों?

Gold price February 2025: सोना और चांदी आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर निकल गए हैं। इनकी कीमतें शिखर पर हैं और हाल-फिलहाल किसी बड़ी गिरावट की आशंका नजर नहीं आ रही है। हालांकि, आज जरूर दाम में कुछ कमी देखने को मिली है।

---विज्ञापन---

Gold & Silver Price: सोने और चांदी की कीमतें पिछले कुछ वक्त में काफी ऊंचाई पर पहुंच गई है। खासकर, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राज शुरू होने के बाद से सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। दरअसल, ट्रंप की टैरिफ नीतियों से पूरी दुनिया चिंतित है और इस वजह से गोल्ड में निवेश बढ़ रहा है। जाहिर है जब डिमांड बढ़ेगी, तो रेट भी चढ़ेंगे। वहीं, चांदी की चमक में भी काफी ज्यादा निखार आ चुका है।

ये हैं लेटेस्ट भाव

सोने की कीमत आज यानी 22 फरवरी को कुछ नीचे आई हैं। HT की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 87563 रुपये है। जबकि 21 फरवरी को यह 87833 रुपये था। यानी इसमें 270 रुपये की कमी आई है। 16 फरवरी को यहां सोने के दाम 86243.0/10 ग्राम थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गोल्ड का भाव किस कदर चढ़ रहा है। चांदी की बात करें, तो दिल्ली में सिल्वर प्रति किलो 103400 रुपये के भाव पर मिल रही है। जबकि कल इसके दाम 103500 रुपये प्रति किलोग्राम थे।

---विज्ञापन---

मुंबई में क्या है कीमत?

इसी तरह, चेन्नई में आज सोने का भाव ₹87561.0/10 ग्राम है, जो कल ₹87681.0/10 ग्राम था। आज चांदी का भाव ₹110500.0/किलोग्राम है और कल यह ₹110600.0/किलोग्राम था। वहीं, मुंबई में सोना प्रति 10 ग्राम 87767 रुपये पर मिल रहा है और चांदी 102700 प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है। कोलकाता में आज सोने का भाव 87565.0/10 ग्राम और चांदी का 104200.0/किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें – Sourav Ganguly ने इस फील्ड में मार लिया मैदान, पश्चिम बंगाल में खोला तीसरा स्टील प्लांट

---विज्ञापन---

अलग-अलग कीमत क्यों?

सोने की कीमतें हर शहर में अलग क्यों होती हैं, सभी शहरों में दाम एक जैसा क्यों नहीं होता है? दरअसल, सोने की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है और इसमें टैक्स सबसे प्रमुख है। राज्य सरकारों की ओर से सोने पर स्थानीय टैक्स लगाया जाता है, जो हर राज्य और शहर में अलग होता है, जिससे इसकी कीमतों में अंतर आ जाता है।

कैसे प्रभावित होती हैं कीमतें?

देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।

---विज्ञापन---

कौन तय करता है कीमत?

दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।

First published on: Feb 22, 2025 11:16 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola