Gold Silver Price/Rate Today 26 Jan Live Updates: सोने के दाम में आज गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोने और चांदी का का भाव गिर रहा है . अभी शाम 4:00 बजे सोने की कीमत में 1723 रुपये की गिरावट दिख रही है. इसके बाद सोने की कीमत 151139 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. शाम 4 बजे तक चांदी के दाम में 12000 रुपये से ज्यादा की कटौती दिख रही है. इसके बाद चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
सोने के भाव में गिरावट के 3 कारण :
डॉलर की मजबूती
ट्रंप के सकारात्मक बयान के बाद अमेरिकी डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में खरीदा जाता है, इसलिए डॉलर महंगा होने पर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है और दाम नीचे आते हैं.
ट्रंप का नरम रुख (सबसे बड़ा कारण)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड विवाद और यूरोपीय देशों पर लगाए जाने वाले ‘टैरिफ’ (आयात शुल्क) की धमकी पर नरम रुख अपनाया है. उन्होंने संकेत दिया है कि इस विवाद को बातचीत से सुलझा लिया जाएगा. इससे वैश्विक बाजारों में ‘व्यापार युद्ध’ (Trade War) का डर कम हो गया है.
सुरक्षित निवेश (Safe-haven) की मांग में कमी
जब भी दुनिया में युद्ध या तनाव की स्थिति बनती है, निवेशक अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर सोने में लगाते हैं (इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है). अब तनाव कम होने से निवेशकों ने फिर से शेयर बाजार की ओर रुख किया है, जिससे सोने की मांग और कीमत दोनों गिर गई हैं.
गहने खरीदने वालों के लिए जरूरी टिप्स:
मेकिंग चार्ज: ऊपर दिए गए रेट ‘बुलियन’ (Raw Gold) के हैं. गहने खरीदते समय इस पर 3% GST और 10-20% मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ता है.
हॉलमार्किंग: हमेशा HUID (6 अंकों का कोड) वाला हॉलमार्क सोना ही खरीदें.
बिल: पक्का बिल जरूर लें, जिसमें सोने की शुद्धता और वजन का स्पष्ट उल्लेख हो.