Live Updates
Gold Silver Price LIVE Update: गिरता जा रहा चांदी का भाव
MCX पर चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. अभी चांदी की कीमत 16,719 रुपये गिरने के बाद 252,131 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
Gold Silver Price LIVE Update: 217 रुपये नीचे आया सोने का भाव
MCX पर सोने के रेट में अभी 12:29 बजे 217 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है. इसके साथ सोने की कीमत 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.
Gold Silver Price LIVE Update: सोने का भाव 732 रुपये ऊपर
MCX पर सोने के रेट में जोरदार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अभी 11:58 पर सोने के भाव में 732 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है. इसके साथ सोने की कीमत 153,778 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.
Gold Silver Price LIVE Update: कच्चा तेल का भाव भी गिरा
आज कच्चे तेल के भाव में भी गिरावट देखने को मिल रही है. कच्चा तेल 119 रुपये प्रति बैरल गिरने के बाद 5772 रुपये पर आ गया है.
Gold Silver Price LIVE Update: कॉपर के दाम में भी गिरावट
सोने और चांदी के साथ आज कॉपर के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है. 11:30 बजे कॉपर के दा में 18.30 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. इसके बाद कॉपर की कीमत 1226 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है.
Gold Silver Price LIVE Update: सोने में 2395 से ज्यादा की गिरावट
चांदी की तरह ही सोने के दाम में भी 2395 रुपये की गिरावट आई है. इसके साथ ही सोने का भाव 150,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
Gold Silver Price LIVE Update: चांदी में 24000 से ज्यादा की गिरावट
चांदी के भाव में अभी 24670 रुपये की गिरावट आई है. इसके साथ ही चांदी का भाव 244,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
Gold Silver Price LIVE Update: निवेशकों के लिए
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी (Buy on Dips) का यह अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि साल के अंत तक सोने के और ऊपर जाने के आसार हैं.
Gold Silver Price LIVE Update: एक जरूरी सलाह
अगर आप आज शोरूम जा रही हैं, तो लाइव MCX रेट चेक करके ही मोलभाव करें, क्योंकि ज्वेलर्स अक्सर गिरावट के समय पुराने ऊंचे रेट ही बताते हैं.
Gold Silver Price LIVE Update: चांदी के दाम में 21 हजार से ज्यादा की गिरावट
चांदी के दाम में अभी 10:12 बजे 21,670 रुपये की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 247,180 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है.
Gold Silver Price LIVE Update: सोने के भाव में गिरावट कितनी
सोने के भाव में अभी 10:10 बजे 1,245 रुपये गिरावट देखी जा रही है. इसके बाद सोने की कीमत 151,801 रुपये पर आ गई है.
Gold Silver Price LIVE Update: चांदी के ताजा भाव
चांदी में गिरावट ज्यादा है. चांदी की कीमत में 16131 रुपये की कटौती हुई है.
Gold Silver Price LIVE Update:सोने चांदी के भाव आज
आज यानी 5 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद थी. लेकिन आज MCX पर बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम में जोरदार गिरावट देखने को मिली है.
Gold Silver Price Today: सोने चांदी के भाव में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट इसे सोने चांदी का रिकवरी का दौर बता रहे हैं. इसलिए भाव कभी ऊपर और नीचे हो रहे हैं. 1 और 2 फरवरी को सोने चांदी में आई हेवी गिरावट के बाद सोने चांदी में आज 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट आई है. MCX पर 24 कैरट सोने का भाव आज 2777 रुपये गिर होकर खुला है. इसके बाद सोने का भाव 150268 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.
वहीं चांदी के दाम में भी 16131 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. इस फ्रेश कटौती के बाद चांदी का भाव अभी सुबह 9:06 बजे 252719 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है. जानिये आज ये गिरावट क्यों आई है:
क्यों गिर रहे आज सोने चांदी के भाव (why gold silver rate is falling today)
आज 5 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की खबरों के पीछे थोड़ा सा तकनीकी बदलाव है. दरअसल, पिछले दो दिनों (3 और 4 फरवरी) की भारी उछाल के बाद आज सुबह बाजार में मामूली मुनाफावसूली और कीमतों का ठहराव देखा जा रहा है.
रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली
कल (4 फरवरी) सोने चांदी ऐतिहासिक बढ़त हुई थी. जब कीमतें इतनी तेजी से बढ़ती हैं, तो बड़े निवेशक अपना मुनाफा बुक करने के लिए बेचना शुरू कर देते हैं, जिससे आज सुबह कीमतों में थोड़ी नरमी आई है.
डॉलर इंडेक्स में स्थिरता
कल जो डॉलर कमजोर हुआ था, वह आज निचले स्तरों पर टिका हुआ है. सोने की कीमतें सीधे तौर पर डॉलर से जुड़ी होती हैं. डॉलर में और अधिक गिरावट न होने की वजह से सोने को ऊपर जाने के लिए नया धक्का नहीं मिल रहा है.
लोअर सर्किट और नए कॉन्ट्रैक्ट्स
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज 5 फरवरी के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायर हो रहे हैं और ट्रेडर्स अब अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट्स में शिफ्ट हो रहे हैं. इस शिफ्ट (Rollover) के दौरान अक्सर बाजार में उतार-चढ़ाव या हल्की गिरावट दिखती है.
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
9 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
10 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
11 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
11 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
11 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
11 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
13 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
14 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines