Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम ग‍िरे या चढ़े? जानें, क्‍या है आज का भाव

Gold and Silver Rate Today: शाद‍ियों का सीजन जारी है, ऐसे में आपकी द‍िलचस्‍पी ये जानने में होगी क‍ि आज सोने और चांदी का भाव क‍ितना है. आइये आपको बताते हैं क‍ि सोने और चांदी की कीमतों में आज ग‍िरावट आई है या तेजी?

gold (32)

आज सोने और चांदी की कीमत क‍ितनी है, जानें

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: आज सोने और चांदी के भाव में कुछ खास पर‍िवर्तन देखने को नहीं म‍िल रहा है. ये खबर ल‍िखने तक MCX पर 10 ग्राम सोना 130475 रुपये पर चल है. यानी कीमत में कोई खास बदलाव नहीं है. प‍िछले कारोबार में सोना 130462 रुपये पर बंद हुआ था, जो आज सुबह 130431 पर ग‍िरकर खुला. सोने के भाव में 13 रुपये (0.01%) का इजाफा देखा जा रहा है. MCX पर चांदी 181600 प्रति kg पर खुली, जबकि पिछली बार यह 183408 प्रति kg पर बंद हुई थी और लिखते समय यह 0.32% की गिरावट के साथ 182821 पर थी.

वहीं सुबह 9:10 बजे के आसपास MCX गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 0.04% की गिरावट के साथ 130409 प्रति 10 ग्राम पर थे, जबकि उस समय MCX सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1% की गिरावट के साथ 181600 प्रति किलोग्राम पर थे. अभी 2:23 बजे तक सोना 05 फरवरी 2026 के फ्यूचर ट्रेड‍िंग में 130535 पर चल रहा है. यानी प‍िछली बार से 73 रुपये ऊपर. वहीं चांदी 05 मार्च 2026 के फ्यूचर ट्रेड‍िंग में 182965 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर है, जो प‍िछली बार से 443 कम है.

विज्ञापन

दिल्ली में सोने का रेट

8 दिसंबर को पूरे भारत में सोने के रेट में हुई बढ़ोतरी को दिखाते हुए, दिल्ली में सोने का रेट बढ़ा. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 130350 प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले दिन से 210 रुपये ज्‍यादा है. वहीं, देश की राजधानी में 22 कैरेट सोने का रेट 119488 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोने का रेट 97763 प्रति 10 ग्राम है.

मुंबई में सोने का रेट
भारत में सोने के पूरे रेट के हिसाब से आज मुंबई में सोने का रेट बढ़ा. मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 130610 प्रति 10 ग्राम था, जो पिछले दिन से 240 ज्‍यादा है. वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 119726 प्रति 10 ग्राम था. वहीं, मुंबई में 18 कैरेट सोने का रेट 97958 प्रति 10 ग्राम था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ