इंद्रजीत सिंह,
मुंबई: Gold Silver Price Today: जबरदस्त तेजी के साथ सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोना अब तक के अपने उच्चतर स्तर पर पहुंच गया है। मुंबई में सोने की कीमतों में 29 जनवरी, बुधवार को 670 रुपये की तेजी देखी गई इसके साथ ही मुंबई में सोने की कीमत 83410 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंची। वहीं, चांदी की कीमत में भी 930 रुपये की तेजी आई और इसकी कीमत 93400 रुपये प्रति किलो हो गई।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी के मुताबिक दुनिया भर में सोने की ज्यादा डिमांड और विश्व में सोने की कीमतों में तेजी की वजह से ये बढ़ोतरी हुई है।
सोने को खरीदने का उचित समय?
अमेरिका के सेन्ट्रल बैंक, फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इसके अलावा शेयर बाजार में गिरावट का दौर है। जब भी शेयर बाजार में गिरावट का दौर होता है तो बड़े निवेशक सोने की तरफ आते हैं। साथ ही घरेलू मांग भी बनी रहती है तो सोने के भाव और बढ़ते हैं।
इस साल शादियां भी बहुत रहीं जिस वजह सोने की मांग और बढ़ेगी और इसी तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना महंगा रहा तो घरेलू मार्केट में सोना 90000 प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है। इसलिए यह सोना खरीदने के लिए उचित समय है।
आज सोने-चांदी की कीमत?
30 जनवरी गुरुवार को सोने की कीमत में 1000 रुपये की तेजी देखी गई है। जबकि, चांदी के रेट में मामूली तेजी रही। 24 कैरेट सोने की कीमत 83,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि, चांदी की कीमत 96,400 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है। हालांकि, विभिन्न टैक्स के कारण अलग-अलग राज्य और शहरों में सोने-चांदी की कीमत अलग-अलग हो सकती हैं।
अभी तक इतना महंगा हुआ सोना
1 जनवरी से अभी तक सोने की कीमतों में करीब 4400 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि विदेशी मार्केट में सोना 2800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। चांदी ने भी जबरदस्त रंग दिखाया। विदेशी मार्केट में सोना 3000 से 3200 डॉलर तक जाने की उम्मीद है। सोने और चांदी में सबसे बड़ी तेजी का कारण ग्लोबल मार्केट्स में आई तेजी और निवेशकों की ओर से की गई खरीदारी है।
ये भी पढ़ें- Women Power: कारोबारी दुनिया में महिलाओं की बढ़ी धमक, ऐसे 58% बिजनेस की संभाल रहीं कमान
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
18 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
2 days agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines