Gold Silver Rate: महंगा या सस्‍ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज आपके शहर में भाव

Gold Silver Rate: सोने चांदी के दाम में आज भी तेजी देखी जा रही है. सोने और चांदी के भाव ने एक और नया र‍िकॉर्ड स्‍तर छू ल‍िया है. आइये आपको बताते हैं क‍ि सोने और चांदी का भाव क्‍या है.

gold silver price today (2)

सोने और चांदी का भाव

ब्‍याह और शाद‍ियों का मौसम एक बार फ‍िर शुरू होने वाला है. इसी बीच सोने और चांदी की कीमतें हर द‍िन नए र‍िकॉर्ड्स बना रही हैं. कल 20 जनवरी को दोनों धातुएं नई ऊंचाई छूने के बाद आज एक बार फ‍िर ऊपर की ओर जा रही हैं. MCX पर 5 फरवरी 2026 कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाले सोने के भाव में आज 7112 यानी 4.72% की तेजी देखी जा रही है. इसके बाद 24 कैरट वाला सोना 157,677 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्‍तर है.

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चांदी ने भी अपनी उड़ान ढीली नहीं की. एमसीएक्‍स पर मार्च वायदा वाली चांदी की कीमत में 9795 रुपये यानी 3.03 फीसदी की बढोतरी आज देखी जा रही है, ज‍िसके बाद चांदी की कीमत 333,467 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर पहुंच गई है. आइये जानते हैं क‍ि आपके शहर में आज सोने और चांदी का भाव क्‍या है?

विज्ञापन

अलग-अलग शहरों में आज के भाव (Retail Price)

दिल्ली (Delhi): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 154950 और चांदी की कीमत 325000 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम है.
मुंबई (Mumbai): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 154800 और चांदी की कीमत 325000 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम है.
चेन्नई (Chennai): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 155460 और चांदी की कीमत 330100 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम है.
कोलकाता (Kolkata): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 154800 और चांदी की कीमत 325000 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम है.
बेंगलुरु (Bangalore): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 155220 और चांदी की कीमत 325190 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम है.
गाजियाबाद (Ghaziabad): 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 154850 और चांदी की कीमत 325000 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम है.

विज्ञापन

इतनी भारी तेजी की मुख्य वजहें
वैश्विक तनाव:
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर 25% तक टैरिफ लगाने की चेतावनी ने निवेशकों को डरा दिया है.

विज्ञापन

डॉलर में कमजोरी: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के कमजोर होने से सोने की सुरक्षित मांग बढ़ गई है.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टैरिफ की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला टालने से बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई है.

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ