Live Updates
Gold Silver Rate Today LIVE: बाजार बंद होने से पहले चढ़ा सोने चांदी का भाव
11.30 बजे बाजार बंद होने से पहले MCX पर सोने का भाव 1.58 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 263,377 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंचा.
Gold Silver Rate Today LIVE: चांदी 5000 रुपये ऊपर
चांदी की कीमत अभी 5175 रुपये ऊपर दिख ही है. इसके बाद चांदी की कीमत 255,067 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
Gold Silver Rate Today LIVE: सोना 1500 से ज्यादा चढ़ा
सोने के दाम में अभी 1570 रुपये का इजाफा दिख रहा है. इसके बाद सोने की कीमत 157,021 रुपये हो गई है.
Gold Silver Rate Today LIVE: एक सप्ताह में सोना चांदी
पिछले हफ्ते, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा 7698 रुपये या 5.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि चांदी 15,760 रुपये या लगभग 6 प्रतिशत गिरी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट पेश किए जाने के कारण रविवार को भी इस बार कमोडिटी बाजार खुला था.
Gold Silver Rate Today LIVE: क्या साल 2026 के अंत तक सोने में तेजी रहेगी
विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $5,000 प्रति औंस के पार जा सकता है, जो भारतीय बाजार में भी तेजी बनाए रखेगा.
Gold Silver Rate Today LIVE: 1 साल का रिटर्न
फरवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच सोने ने लगभग 106% से 116% का जबरदस्त रिटर्न दिया है. वैश्विक अनिश्चितता, युद्ध के हालात और केंद्रीय बैंकों द्वारा भारी खरीदारी ने सोने को एक 'सेफ हेवन' (Safe Haven) बना दिया है.
Gold Silver Rate Today LIVE: सोने और चांदी के दाम में तेजी की रफ्तार घटी
शाम होने के साथ सोने और चांदी के भाव में तेजी घट रही है. सोने के दाम में करीब 900 रुपये वहीं चांदी के दाम में 3000 रुपये के आसपास इजाफा दिख रहा है. सुबह सोने के दाम में 3000 से ज्यादा और चांदी में करीब 13000 रुपये की बढ़त देखी जा रही थी.
Gold Silver Rate Today LIVE: सोने और चांदी में तेजी अब भी जारी
सोने के रेट में अभी 3:57 बजे 1,636 रुपये की तेजी दिख रही है, जिसके बाद सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 157,087 पर पहुंच गया है. वहीं चांदी में अभी 8020 रुपये का इजाफा देखने को मिल रहा है. चांदी का भाव अभी 257,912 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.
Gold Silver Rate Today LIVE: खरीदारी का अच्छा मौका
अगर आप ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खरीदारी का अच्छा समय माना जा सकता है, क्योंकि कीमतें अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं और अब फिर से बढ़ना शुरू हुई हैं.
Gold Silver Rate Today LIVE: डॉलर में कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ है, जिससे सोना-चांदी फिर से महंगे होने लगे हैं. रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों ने जमकर सोना-चांदी बेचा. जिससे कीमतों में तेजी आई है.
Gold Silver Rate Today LIVE:जापान चुनाव का असर
जापान में सनाए ताकाइची की जीत के बाद वैश्विक बाजार में हलचल बढ़ी, जिससे निवेशकों का रुख फिर से सुरक्षित निवेश (सोने) की तरफ मुड़ा.
Gold Silver Rate Today LIVE: चांदी का भाव
10 दिन पहले (30 जनवरी) चांदी 333,000 प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही थी. 6-7 फरवरी के दौरान चांदी गिरकर 275,000 रुपये तक पहुंच गई थी. आज (9 फरवरी) को अब यह रिकवर होकर 284,900 से 290,000 के करीब पहुंच गई है.
Gold Silver Rate Today LIVE: कितनी सस्ती हो गई चांदी
पिछले 10 दिनों में चांदी में करीब 40,000 से 48,000 प्रति किलो की शुद्ध गिरावट (Net Fall) देखी गई है, भले ही आज यह फिर से बढ़ रही हो.
Gold Silver Rate Today LIVE: 12% सस्ता हुआ सोना
अगर आप 29 जनवरी के पीक (Peak) से तुलना करें, तो सोना करीब 12% सस्ता हुआ है. लेकिन पिछले 48 घंटों में इसमें लगभग 2,000 रुपये से 2,400 रुपये की तेजी आई है.
Gold Silver Rate Today LIVE: सोने का भाव 1.56 लाख रुपये से 1.58 लाख रुपये के आसपास
सोना अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे आया है, लेकिन पिछले 2-3 दिनों में फिर महंगा होना शुरू हुआ है. 10 दिन पहले (30 जनवरी) को 24 कैरेट सोना लगभग 164,389 से 169,000 प्रति 10 ग्राम के बीच था. 29 जनवरी को यह 1,78,850 रुपये के शिखर पर था.
Gold Silver Rate Today LIVE: पिछले 10 दिन में सोने चांदी का रेट
पिछले 10 दिनों में सोने और चांदी के बाजार में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव देखा गया है. जहां जनवरी के अंत में कीमतें आसमान छू रही थीं, वहीं फरवरी की शुरुआत में इनमें भारी गिरावट आई और अब धीरे-धीरे रिकवरी (वापसी) हो रही है.
Gold Silver Rate Today LIVE: मुंबई में सोने का रेट
आज मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 15884 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 14560 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 11913 रुपये प्रति ग्राम है. यहां ऐसी दुकानें भी हैं जो 300 साल तक पुरानी हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं, जो आपको सोने के सबसे अच्छे रेट देती हैं. सोना खरीदने से पहले मुंबई में आज का सोने का रेट जरूर चेक करें.
Gold Silver Rate Today LIVE: चांदी की कीमत में 11000 रुपये से ज्यादा का इजाफा
चांदी के दाम में 11,706 रुपये का इजाफा देखा जा रहा है, जिसके बाद चांदी की कीमत 261,598 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.
Gold Silver Rate Today LIVE: सोने का भाव 1.58 लाख रुपये के करीब
एमसीएक्स पर सोने का भाव अभी 12:21 बजे 1926 रुपये ऊपर है. नई बढ़त के बाद सोने का भाव 157,377 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.
Gold Silver Rate Today LIVE: सूरत में क्या है आज सोने का भाव
आज 9 फरवरी, 2026 को सूरत में सोने के रेट लगभग 24K के लिए 15,664 रुपये प्रति ग्राम, 22K के लिए 14359 रुपये प्रति ग्राम और 18K के लिए लगभग 11749 रुपये प्रति ग्राम हैं. 10 ग्राम के लिए कीमतें लगभग 24K के लिए 156,730 रुपये, 22K के लिए 143,680 रुपये और 18K के लिए 117,547 रुपये हैं . ये रेट लोकल ज्वैलर्स और मार्केट की डिमांड के आधार पर बदल सकते हैं.
Gold Silver Rate Today LIVE: जयपुर में क्या है आज सोने का भाव
आज 9 फरवरी को जयपुर में सोने के अंदाजित रेट 24K के लिए 15659 रुपये प्रति ग्राम, 22K के लिए 14354 रुपये प्रति ग्राम और 18K सोने के लिए लगभग 11597 रुपये प्रति ग्राम हैं. बता दें कि अगर गहने खरीद रहे हैं तो रेट पर 3% GST और लोकल मार्केट के उतार-चढ़ाव लागू होंगे.
Gold Silver Rate Today LIVE: पटना में 18, 22 और 24 कैरट सोने का दाम
आज पटना में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए 15889 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए 14565 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 11918 रुपये प्रति ग्राम है. पटना बिहार राज्य की राजधानी है और एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां कीमती धातु की अच्छी मांग है. शहर में सोना खरीदने से पहले, पटना में 22 कैरेट सोने की लाइव कीमतें चेक करना एक अच्छा रहेगा.
Gold Silver Rate Today LIVE: सोने चांदी के दाम लगातार चढ़ते जा रहे
सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में अच्छी खासी मजबूती देखी जा रही है. पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के $5,000 के पार निकलने और MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर भाव चढ़ने का सीधा असर इन शहरों पर पड़ा है.
Gold Silver Rate Today LIVE: MCX पर चांदी का भाव
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी उछाल देखने को मिला है. चांदी के दाम में 13,508 रुपये की बढ़ोतरी के बाद प्रति किलो चांदी का दाम 263,400 रुपये के स्तर पर आ गया है.
Gold Silver Rate Today LIVE: MCX पर सोने का भाव
एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही सोने का भाव 2,379 रुपये ऊपर हो गया. इस ताजा बढ़त के बाद सोने का भाव 157,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.
Gold Silver Rate Today LIVE: चांदी ने दिए 200% से ज्यादा रिटर्न
पिछले 1 साल में चांदी ने सोने के मुकाबले काफी बेहतर रिटर्न (200% से ज्यादा कुछ मामलों में) दिया है. इसकी वजह केवल गहने नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और सोलर पैनल में चांदी का बढ़ता हुआ इस्तेमाल है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चांदी की कीमतें बहुत तेजी से ऊपर-नीचे होती हैं (High Volatility), इसलिए इसमें निवेश तभी करें जब आप थोड़ा रिस्क उठा सकते हों.
Gold Silver Rate Today LIVE: Angel One Mutual Fund का सिल्वर ETF
Angel One Mutual Fund ने आज यानी 9 फरवरी 2026 से अपना सिल्वर ETF (Exchange Traded Fund) निवेश के लिए खोल दिया है. सिल्वर ईटीएफ के कई फायदे हैं, जैसे कि आपको चांदी को घर में रखने की जरूरत नहीं है. यह आपके डीमैट अकाउंट में सुरक्षित रहता है. इसे आप शेयर की तरह कभी भी स्टॉक एक्सचेंज (NSE/BSE) पर बेच सकते हैं. फिजिकल चांदी खरीदते समय जो मेकिंग चार्जेस या अशुद्धि (Impurity) का डर रहता है, वह यहां नहीं होता.
Gold Silver Rate Today LIVE: पुरानी ज्वेलरी बदलते समय जरूरी टिप्स
अगर आपकी ज्वेलरी पर 'Hallmark' का निशान है, तो दुकानदार वजन कम नहीं काट पाएगा और आपको बेहतर कीमत मिलेगी. ज्वेलरी देने से पहले दुकानदार से उसे 'Carat Meter' मशीन पर चेक कराएं ताकि आपको उसकी सही शुद्धता (जैसे 22K या 20K) पता चल सके. अगर आपके पास उस ज्वेलरी का पुराना बिल है, तो उसे साथ ले जाएं. उसी दुकान पर वापस करने पर अक्सर बेहतर रेट मिलता है.
Gold Silver Rate Today LIVE: पुरानी ज्वेलरी की आज की वैल्यू (Old Gold Exchange Value) क्या होगी
पुरानी ज्वेलरी बेचते या बदलते समय अक्सर लोग थोड़े उलझन में रहते हैं, क्योंकि दुकानदार 'मेकिंग चार्जेस' और 'टैक्स' काटकर पैसे देता है. पुरानी ज्वेलरी आमतौर पर 22 कैरेट की होती है. आज 22 कैरेट सोने का औसत भाव 143,700 (प्रति 10 ग्राम) के आसपास है. इसका मतलब है कि 1 ग्राम सोने की कीमत 14,370 है. पुरानी ज्वेलरी में टांके और गंदगी के लिए दुकानदार आमतौर पर 2% से 5% तक वजन काट लेते हैं. जब आप पुराना सोना बेचते हैं, तो आपको उस पर पहले दिया गया मेकिंग चार्ज और 3% GST वापस नहीं मिलता. अगर आप उसी दुकान से नया सोना ले रहे हैं, तो आपको 14,000 से 14,200 प्रति ग्राम के बीच मिल सकता है.
Gold Silver Rate Today LIVE: 10 दिनों 12% गिरा सोना
पिछले 10 दिनों में सोना अपने उच्चतम स्तर लगभग 1.78 लाख रुपये से करीब 12% तक गिर चुका है. हालांकि, मौजूदा रिकवरी को देखते हुए यह खरीदारी का एक अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार साल 2026 में सोने के $5,500 प्रति औंस तक जाने की संभावना बनी हुई है.
Gold Silver Rate Today LIVE: एमसीएक्स (MCX) अपडेट
कल रात एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में करीब 2,890 की तेजी आई थी, जिससे यह वापस 1.56 लाख रुपये के पार पहुंच गया. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार शाम को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आने तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
Gold Silver Rate Today LIVE: स्पॉट गोल्ड और सिल्वर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $5,022 प्रति औंस (Ounce) के करीब ट्रेड कर रहा है. पिछले हफ्ते यह गिरकर $4,400 तक चला गया था. वहीं चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजार में $79.80 प्रति औंस के आसपास है. वैश्विक बाजारों में डॉलर की स्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) के कारण निवेशकों ने फिर से सोने को सुरक्षित ठिकाने के तौर पर चुनना शुरू कर दिया है.
Gold Silver Rate Today LIVE: वैश्विक बाजार की स्थिति (Global Market)
वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में शानदार वापसी (U-turn) देखी गई है
Gold Silver Rate Today LIVE: आज 9 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में पूरे दिन काफी हलचल रही. सुबह के सत्र में कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया, जबकि शाम होते-होते भाव थोड़े स्थिर हुए. MCX पर सोना अप्रैल वायदा करीब 2.12% की तेजी के साथ 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. MCX पर चांदी ने आज कमाल कर दिया और करीब 5.77% की भारी तेजी के साथ 2.64 लाख रुपये प्रति किलो के पार बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड का वापस $5,070 के स्तर पर आना और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी इस तेजी के मुख्य कारण रहे.
भारत में आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)
भारतीय सर्राफा बाजार में कल की रिकवरी के बाद आज भाव स्थिर या मामूली बढ़त के साथ खुले हैं.
दिल्ली (NCR) में 22 कैरट सोने का भाव 145,700 रुपये है, जबकि 24 कैरट सोने का भाव 158,750 रुपये है. दिल्ली में चांदी की कीमत 285,000 प्रति किलो ग्राम है.
मुंबई में 22 कैरट सोने का भाव 1,45,550 रुपये है, जबकि 24 कैरट सोने का भाव 1,58,600 रुपये है. मुंबई में चांदी की कीमत 2,85,000 प्रति किलो ग्राम है.
गाजियाबाद में 22 कैरट सोने का भाव 1,45,700 रुपये है, जबकि 24 कैरट सोने का भाव 1,58,750 रुपये है. गाजियाबाद में चांदी की कीमत 2,85,000 प्रति किलो ग्राम है.
चेन्नई में 22 कैरट सोने का भाव 1,46,200 रुपये है, जबकि 24 कैरट सोने का भाव 1,59,310 रुपये है. चेन्नई में चांदी की कीमत 2,85,000 प्रति किलो ग्राम है.
बेंगलुरु में 22 कैरट सोने का भाव 1,45,550 रुपये है, जबकि 24 कैरट सोने का भाव 1,58,600 रुपये है. बेंगलुरु में चांदी की कीमत 2,85,000 प्रति किलो ग्राम है.
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
10 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines