Live Updates
Gold Silver Price Today LIVE Update: डिजिटल गोल्ड/ETF
सोने के भाव में उतार चढ़
Gold Silver Price Today LIVE Update: डिजिटल गोल्ड/ETF
अगर आप सिर्फ निवेश के लिए खरीद रहे हैं, तो फिजिकल गोल्ड के बजाय गोल्ड बीस (Gold BEES) या डिजिटल गोल्ड देखें, क्योंकि वहां मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता.
Gold Silver Price Today LIVE Update: HUID हॉलमार्क
गिरावट के समय कई बार पुराने स्टॉक को निकालने की कोशिश होती है. सुनिश्चित करें कि आपके गहने पर 6-डिजिट का HUID कोड और हॉलमार्क का निशान हो.
Gold Silver Price Today LIVE Update: मेकिंग चार्जेस पर मोलभाव
क्योंकि सोने के भाव गिर रहे हैं, ज्वेलर्स बिक्री बढ़ाने के लिए Making Charges पर डिस्काउंट दे सकते हैं. 10-15% की छूट मांगना न भूलें.
Gold Silver Price Today LIVE Update: चांदी की कीमत 13 हजार से ज्यादा गिरी
चांदी के भाव में अभी 13310 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. इस फ्रेश गिरावट के बाद चांदी का भाव 230,505 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है.
Gold Silver Price Today LIVE Update: सोना 2000 रुपये सस्ता हुआ
बाजार खुलते ही कुछ मिनटों के भीतर ही सोने का भाव 2000 से ज्यादा गिर गया है. सोने का भाव अभी 9:16 बजे 150,037 पर है.
Gold Silver Price Today LIVE Update: खरीदने वालों के लिए राय
अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो बाजार में अभी बहुत ज्यादा उथल-पुथल है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि भाव अभी और 3,000 से 5,000 तक नीचे जा सकते हैं, इसलिए थोड़ा रुक-रुक कर (किश्तों में) खरीदारी करना समझदारी होगी.
Feb 6 Gold Silver Prices : सोने और चांदी के दाम में नाटकीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है. दिन में जहां सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही थी. वहीं रात होते ही दोनों के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. 11:30 बजे बाजार बंद होता है और उससे पहले सोने के दाम में 3200 के करीब बढ़त देखने को मिल रही है. इसके बाद सोने की कीमत 155153 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है.
वहीं चांदी की कीमत में भी करीब 4400 की तेजी है. इसके बाद चांदी की कीमत 246900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर चली गई है.
सुबह क्यों आई थी गिरावट
अमेरिका-ईरान वार्ता (सबसे बड़ी वजह): ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी ओमान में बातचीत के लिए सहमत हो गए हैं. इस शांति की उम्मीद ने सोने की सुरक्षित निवेश वाली चमक को कम कर दिया है.
ट्रंप-शी जिनपिंग फोन कॉल: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई सकारात्मक बातचीत ने वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) के डर को कम किया है, जिससे निवेशकों ने सोना बेचना शुरू कर दिया.
डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) पिछले दो हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता हो जाता है.
मुनाफावसूली (Profit Booking): कल की मामूली बढ़त के बाद, बड़े निवेशकों ने आज फिर से भारी बिकवाली की है.
क्या आज खरीदना सही है?
खरीदारों के लिए: अगर आप शादी-ब्याह के लिए लेना चाहती हैं, तो ध्यान दें कि अभी बाजार बहुत अस्थिर (Volatile) है. दाम एक ही दिन में 10,000 तक ऊपर-नीचे हो रहे हैं.
निवेशकों के लिए: एक्सपर्ट्स का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी का यह अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि साल के अंत तक सोने के और ऊपर जाने के आसार हैं.
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
2 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
4 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
7 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
7 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
9 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines