हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी के भी लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: बजट 2025-26 के पेश होने के बाद सोने की कीमत कम हो गई है। आइए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट जानते हैं।

विज्ञापन
सोना हुआ सस्ता

Gold Silver Price Today 3 February 2025: 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश किया है। इस दौरान सोने और चांदी के कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया। वहीं, बजट पेश होने के बाद पहले सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत कमी देखने को मिली है। पिछले दिनों की तुलना में 3 फरवरी, सोमवार को सोने के रेट कम हुए हैं। हालांकि, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत जानने के अलावा चांदी के आज के रेट जानते हैं।

सस्ता हुआ सोना (Gold Rate Reduce Today)

3 फरवरी 2025 को 22 कैरेट सोने की कीमत में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखी गई है। सोने की कीमत 77,450 रुपये की जगह 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 24 कैरेट सोने के रेट 440 रुपये से घटकर 84,490 रुपये की जगह 84,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि, चांदी की कीमत 99,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम के साथ स्थिर है।

महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 77200 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 84200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 77050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 84050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 77050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 84050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 77050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 84050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अन्य शहरों में सोने की कीमत?

राज्य 22 कैरेट सोने की कीमत 24 कैरेट सोने की कीमत
बैंगलोर 77050 84050
हैदराबाद 77050 84050
गाजियाबाद 77200 84200
पुणे 77050 84050
वडोदरा 77100 84100
अहमदाबाद 77100 84100
पटना 77100 84100
गुरुग्राम 77200 84200
नोएडा 77200 84200

महानगरों में चांदी की कीमत

  • दिल्ली में चांदी की कीमत 99,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
  • मुंबई में चांदी की कीमत 99,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
  • कोलकाता में चांदी की कीमत 99,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
  • चेन्नई में चांदी की कीमत 1,07,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।

ये भी पढ़ें- इन 2 बैंकों ने बढ़ाई Fixed Deposit पर ब्याज दरें, मिलेगा 8.55% तक का रिटर्न

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola