Gold Silver Price Today 27 August 2024: पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। प्रति 10 ग्राम सोना और प्रति किलोग्राम चांदी सस्ता हुआ है। वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमत में कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज यानी 27 अगस्त, मंगलवार को वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में कितनी गिरावट आई है?
Gold Silver Rate Today
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में 0.27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद सोने की कीमत 71,846 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत में 0.26 प्रतिशत गिरावट होने से लेटेस्ट रेट 85,444 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- 1 सितंबर से हो जाएंगे ये 5 बड़े बदलाव, तीसरे नियम से फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम!
26 अगस्त को हुई थी कीमत में बढ़ोतरी
पिछले दिन यानी 26 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 0.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिसके बाद सोने की कीमत72,067 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। चांदी की कीमत में 0.10 प्रतिशत गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद एक किलोग्राम चांदी की कीमत 85,584 रुपये पर बंद हुई थी। जानकारी के लिए बाद दें कि इस साल वायदा बाजार में सोने की कीमत 74,471 रुपये तक और चांदी की कीमत 96,493 रुपये तक के साथ रह चुकी है।
कैसे पहचाने सोना असली है या नकली?
आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं और ज्वैलर आपको ठग न ले, इसके लिए आप पहले सोने का आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें। कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं जो बताते हैं कि सोने का आभूषण कितने कैरेट के साथ तैयार किया गया है। 24 कैरेट पर 999 हॉलमार्क अंक होता है। वहीं, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 अंक लिखा होता है।
ये भी पढ़ें- इन आइटम पर कम हो सकती है GST, सितंबर अंत तक ऐलान
संबंधित खबरें
ब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
1 hr agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
1 hr ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
6 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
10 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
10 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
11 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
12 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
12 hrs agoत्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
13 hrs agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines