Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, देखें आज के रेट

Gold Silver Price Today 27 August 2024: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। आज लेटेस्ट कीमत क्या है? आइए जानते हैं। 

Gold Silver Price Today 27 August 2024

सोना और चांदी हुआ सस्ता

Gold Silver Price Today 27 August 2024: पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। प्रति 10 ग्राम सोना और प्रति किलोग्राम चांदी सस्ता हुआ है। वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमत में कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज यानी 27 अगस्त, मंगलवार को वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में कितनी गिरावट आई है?

विज्ञापन

Gold Silver Rate Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में 0.27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद सोने की कीमत 71,846 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत में 0.26 प्रतिशत गिरावट होने से लेटेस्ट रेट 85,444 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

विज्ञापन

26 अगस्त को हुई थी कीमत में बढ़ोतरी 

पिछले दिन यानी 26 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 0.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिसके बाद सोने की कीमत72,067 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। चांदी की कीमत में 0.10 प्रतिशत गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद एक किलोग्राम चांदी की कीमत 85,584 रुपये पर बंद हुई थी। जानकारी के लिए बाद दें कि इस साल  वायदा बाजार में सोने की कीमत 74,471 रुपये तक और चांदी की कीमत 96,493 रुपये तक के साथ रह चुकी है।

विज्ञापन

कैसे पहचाने सोना असली है या नकली?

आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं और ज्वैलर आपको ठग न ले, इसके लिए आप पहले सोने का आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें। कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं जो बताते हैं कि सोने का आभूषण कितने कैरेट के साथ तैयार किया गया है। 24 कैरेट पर 999 हॉलमार्क अंक होता है। वहीं, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 अंक लिखा होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ