सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई महंगी; खरीदने से पहले जानें आज क्या हैं आपके शहर में दाम?

Gold Price Today: देश में आज फिर सोने के दामों में गिरावट आई है, लेकिन चांदी महंगी हो गई है। ऐसे में अगर आज सोने-चांदी के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कि आज सोना-चांदी कितने रुपये में मिलेगा?

Gold Price Today

देश में आज फिर सोने के दामों में गिरावट आई है।

Gold Silver Price 25 February 2024: सोने के गहने खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। सोने के दामों में और गिरावट आ गई है। आज देश में विभिन्न शहरों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज 22 कैरेट सोने का दाम 57 हजार 700 रुपये है, जबकि बीते दिन 24 फरवरी को यह 58617 रुपये था।

विज्ञापन

आज 24 कैरेट सोना 62 हजार 950 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बीते दिन कीमत 63992 रुपये थी। वहीं आज एक किलो चांदी का 74900 रुपये में मिलेगी। 24 फरवरी को इसका दाम 74500 रुपये था। ऐसे में चांदी के दामों में आज 400 रुपये का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

चारों महानगरों में आज सोने का भाव

  • दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये में मिलेगा। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 63,100 रुपये है।
  • मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 57,700 रुपये है। 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये में मिलेगा।
  • चेन्नई में 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 58,200 रुपये में मिलेगा। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 63,490 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,950 रुपये में मिलेगा। लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में सोने का भाव 63100 रुपये है।

 

विज्ञापन

कैसे तय होती शुद्धता और कैसे करें चेक?

सोने की शुद्धता हॉल मार्क से तय होती है, जो ISO (Indian Standard Organization) द्वारा दिया जाता है। 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोने पर 999 लिखा हो तो यह बिल्कुल शुद्ध है, लेकिन जेवर बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है, क्योंकि 24 कैरेट के सोने में मिलावट नहीं होने के कारण वह हल्का हो जाता है।

विज्ञापन

घर बैठे पता कर सकते हैं सोने-चांदी के भाव

बता दें कि सोने-चांदी के भाव पता करने के लिए सुनार तक जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे 89556-64433 मोबाइल नंबर पर मिस कॉल दें। सोने-चांदी के भावों का SMS आ जाएगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी सोने-चांदी के भाव देशभर में मान्य होते हैं। www.ibja.co या ibjarates.com पर लॉग इन करके भी दाम पता कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ