Gold Silver Today: सोना-चांदी की कीमतें रिकार्ड हाईलेवल पर, दिल्ली-मुंबई तक चेक करें 24K और 22K का रेट

Gold Silver Rate Today 11 January 2026: देशभर में सोना और चांदी एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. सोने के दाम जहां डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव को छूने वाले हैं, वहीं चांदी के दाम भी अढ़ाई लाख रुपये प्रति किलो से पार हो गए हैं. जानें दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में आज सोने-चांदी के क्या ताजा भाव?

GOLD-SILVER

Gold Silver Rate Today 11 January 2026: देशभर में सोने और चांदी एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, जबकि चांदी भी मजबूत हुई है. आज दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. वहीं 22 कैरेट सोने के भाव 1,28,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं. वहीं, इन महानगरों में 1 किलो चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. शादी-ब्याह के सीजन के चलते सोना-चांदी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

आज स्थिर रहे सोने-चांदी के भाव

आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 14,046 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 12,875 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 10,534 रुपये प्रति ग्राम है. पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया है. 18, 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में कल के भाव की तुलना में मामूली बदलाव आया है. कल (24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव) 14,046 रुपये प्रति ग्राम था, जिसमें आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई समेत अन्य मुख्य शहरों में 24K, 22K और 18K का रेट

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने-चांदी के भाव भारत में तेज क्यों?

भारत में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने-चांदी के भाव तेज होने के कई कारण है. पहला तो जनवरी और फरवरी में शादियों का सीजन होने के कारण भारत में सोने-चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ जाती है, यहां दाम बढ़ने का यह मुख्य कारण है. वहीं, युद्ध के हालात में भी निवेशक शेयर मार्केट की जगह सोने जैसे सुरक्षित निवेश की ओर भागते हैं, वैसे भी इन दिनों वेनेजुएला संकट या ईरान में तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग सोने के भाव को ऊपर ले जा रही है.

विज्ञापन

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में खरीदा जाता है. अगर डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होता है, तो सोना आयात करना महंगा हो जाता है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ता है. जब बड़े संस्थान सोने का स्टॉक बढ़ाते हैं, तो बाजार में इसकी सप्लाई कम हो जाती है और कीमतें बढ़ जाती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ