Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोना 844 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 2383 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम के और चांदी 62000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगी।
बुधवार को सोना Gold Price Update) सोना 844 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55245 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 14 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56089 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को होली के कारण बाजार बंद था।
बुधवार जहां सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 2383 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 61883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले सोमवार को चांदी 127 रुपये की तेजी के साथ 64266 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
और पढ़िए – EPFO Higher Pension: पेंशनभोगी अब पा सकेंगे अधिक पेंशन, 3 मई आवेदन करने की आखिरी तारीख
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 844 रुपया सस्ता होकर 55245 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 841 रुपया सस्ता होकर 55024 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 774 रुपया सस्ता होकर 50604 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 632 रुपया सस्ता होकर 41434 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 494 रुपया सस्ता होकर 32318 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 3600 तो चांदी 18000 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3637 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18097 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 9 March 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में जानिए आज का भाव
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िए –
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
7 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
21 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines