हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gold Price Update : सोना खरीदारों की चमकी किस्मत, 3000 रुपये भी ज्यादा सस्ता हुआ

विज्ञापन
Gold News
Gold Price Update: देश में पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीच में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है। इसी कड़ी में इस कारोबारी हफ्ते में सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज।
इस हफ्ते में सोना 576 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव से महंगा हुआ तो चांदी 1321 रुपये प्रति किलो की दर से उछली। इसके बाद सोना एकबार फिर 58500 प्रति 10 ग्राम तो चांदी  70000 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।

अब सोमवार को जारी होगा नया रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।

शुक्रवार को ये था रेट

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 45 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58586 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। तो चांदी 1065 रुपये स्सता होकर 69750 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 58586 रुपये, 23 कैरेट 58351 रुपये, 22 कैरेट वाला 53665 रुपये, 18 कैरेट वाला 43940 रुपये और 14 कैरेट वाला 34273 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 3000 रुपये तो चांदी 10000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद सोना गिरकर अपने ऑलटाइम हाई से 3015 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10230 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola