Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। पिछले तीन दिनों तक लगातार लुढ़कने के बाद बुधवार को सोना और चांदी संभलता हुआ नजर आया। बुझवार को एकबार फिर सोना और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। बुधवार को सोना 173 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 382 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। अच्छी बात ये है कि इस तेजी के बावजूद सोना 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 680000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बिक रहा है। फिलहाल सोना 57538 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67516 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगा है।

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। बुधवार को सोना (Gold Price Update) 173 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57538 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 90 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के 57365  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 382 रुपये की तेजी के साथ 67134 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 472 रुपये की नरमी के साथ 67134 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 173 रुपया महंगा होकर 57538 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 173 रुपया महंगा होकर 57308 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 159 रुपया महंगा होकर 52705 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 130 रुपया महंगा होकर 43154 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 101 रुपया महंगा होकर 33660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑलटाइम हाई से सोना 1300 तो चांदी 12400 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1344 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12464 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे करें सोने के शुद्धता की पहचान

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ