हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना खरीदारों की लगी 'लॉटरी', अब इतने कम में खरीदें गोल्ड

विज्ञापन
Gold News

Gold Price Update: देश में पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीच में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है। सोने के दाम में तेजी का आलम यह है कि सोना अभी महंगाई के एतिहासिक स्तर पर  है। गुरुवारको सोना 60623 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74164 रुपये प्रति किलो के दर पर बंद हुई।

अब सोमवार को जारी होगा नया रेट

शुक्रवार से को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद था। गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा। 

और पढ़िए – कोल्डड्रिंक के बाद आइसक्रीम कारोबार में तहलका मचाएंगे मुकेश अंबानी! जानिए क्या होगा नाम?

विज्ञापन

 गुरुवार को ये था सोना और चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में अब नया रेट सोमवार यानी 10 अप्रैल को जारी होगा। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद था वहीं आज शनिवार और कल रविवार को सर्राफा बाजार में छुट्टी रहता है।
इससे पहले गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 158 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60623 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 1066 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा 60781 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 330 रुपये की तेजी के साथ 74164 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी 234 रुपये की बड़ी उछाल के साथ 73834 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 158 रुपया सस्ता होकर 60623 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 158 रुपया सस्ता होकर 60380 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 144 रुपया सस्ता होकर 55531 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 119 रुपया सस्ता होकर 45467 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 90 रुपया सस्ता होकर 35467 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 100 रुपये तो चांदी 5800 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 158 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 5 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 5816 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

(Xanax)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola