Gold Price Update: पिछले कई दिनों से महंगाई का मार झेल रहे सोना चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को एकबार फिर सोना और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बजट में सोना-चांदी को लेकर की हुई घोषणा के बाद सोने-चांदी के दाम में महंगाई की आग लग गई थी।
बजट के बाद लगातार दो दिनों तक सोने और चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। लेकिन तीसरे दिन 3 February से सोने और चांदी के दाम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस गिरावट के बाद सोना 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के आंकड़े के नीचे आ गया है। फिलहाल सोना 57400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67200 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगा है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 90 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57365 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 21 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के 57455 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 472 रुपये की गिरावट के साथ 67134 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 112 रुपये की तेजी के साथ 67606 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 90 रुपया सस्ता होकर 57365 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 90 रुपया सस्ता होकर 57135 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 83 रुपया सस्ता होकर 52546 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 67 रुपया सस्ता होकर 43024 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 52 रुपया सस्ता होकर 33559 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1500 तो चांदी 12800 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1517 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12846 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी, कार सहित सभी लोन हो जाएंगे महंगे
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
9 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
10 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
10 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
11 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
12 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
14 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines