Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update: आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी और जरूरी खबर है। आपको पास सोना ऑलटाइम हाई से 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 15800 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका है।
दरअसल पिछले कई हफ्तों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी दर्ज की जा रही थी। हालांकि पिछले पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान सोने और चांदी के दाम मिलाजुला रूख रहा। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना के दाम 46 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जबकि चांदी की कीमत में 192 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें:- SBI, Post Office समेत ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को RD पर दे रहे हैं टॉप की ब्याज
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 16 रुपया महंगा होकर 56103 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 52 रुपया महंगा होकर 55878 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 49 रुपया महंगा होकर 51390 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 40 रुपया महंगा होकर 42077 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 32 रुपया महंगा होकर 32820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2779 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15841 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।