Gold Price Update: पिछले कई दिनों से महंगाई का मार झेल रहे सोना चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार एक फरवरी को पेश Budget 2023 के बाद पहली बार सोना चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बजट में सोना-चांदी को लेकर की गई घोषणाओं के बाद सोने-चांदी के दाम में महंगाई की आग लग गई थी। बजट के बाद लगातार दूसरे दिनों तक सोने और चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। लेकिन तीसरे दिन 3 February सोने चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
इस गिरावट के बाद सोना 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 70000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के आंकड़े के नीचे आ गया है। इस गिरावट के सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगा है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें औ अंतिम दिन शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 1099 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57788 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 972 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 58882 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – आम आदमी को महंगाई का झटका, फिर बढ़े दूध के दाम
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 2037 रुपये की तेजी के साथ 69539 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 2231 रुपये की तेजी के साथ 71576 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 1094 रुपया सस्ता होकर 57788 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1089 रुपया सस्ता होकर 57557 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 1002 रुपया सस्ता होकर 52934 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 820 रुपया सस्ता होकर 43341 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 640 रुपया सस्ता होकर 33806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1000 तो चांदी 10400 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1094 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10441 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें कितने रुपये में आएगा एक लीटर
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
7 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
8 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
9 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
10 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
10 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
14 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
15 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
16 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines