Gold Price Update: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को देश का Budget 2023 पेश किया। सोना-चांदी को लेकर बजट में की गई घोषणाओं के बाद सोने-चांदी के दाम में महंगाई की आग लग गई है। बजट के बाद लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद सोना 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 72000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े से करीब आ गया है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 972 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58882 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 1145 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 57910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 2231 रुपये की तेजी के साथ 71576 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 1874 रुपये की तेजी के साथ 69445 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
और पढ़िए – जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें- आज का ताजा भाव
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 972 रुपया महंगा होकर 58882 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 968 रुपया महंगा होकर 58646 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 890 रुपया महंगा होकर 53936 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 628 रुपया महंगा होकर 44161 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 569 रुपया महंगा होकर 34446 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 900 रुपये महंगा तो चांदी 8400 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 972 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 1 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57910 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8404 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
18 mins agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 hr agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
2 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
20 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
22 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
23 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines