Gold Price Update: सोना-चांदी खरीदारों को बड़ा झटका, बजट के बाद इतना महंगा हो गया सोना और चांदी

Gold Price Update

Gold Price Update: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को देश का Budget 2023 पेश किया। सोना-चांदी को लेकर बजट में की गई घोषणाओं के बाद सोने-चांदी के दाम में महंगाई की आग लग गई है। बजट के बाद लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के बाद सोना 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 72000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े से करीब आ गया है।

विज्ञापन

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 972 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58882 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 1145 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 57910  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 2231 रुपये की तेजी के साथ 71576 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 1874 रुपये की तेजी के साथ 69445 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 972 रुपया महंगा होकर 58882 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 968 रुपया महंगा होकर 58646 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 890 रुपया महंगा होकर 53936 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 628 रुपया महंगा होकर 44161 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 569 रुपया महंगा होकर 34446 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑलटाइम हाई से सोना 900 रुपये महंगा तो चांदी 8400 रुपये मिल रही है सस्ती 

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 972 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 1 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57910 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8404 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ