Gold Price Update: पिछले कई दिनों से सोना और चांदी खरीदारों को रूला रहा है। हालांकि बीच-बीचे में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। जिससे ग्राहकों में थोड़ी उम्मीद बंधती है कि फिर इसके दाम रॉकेट पर सवार हो जाते हैं। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम के नया रिकॉर्ड करीब बिक रहा है। फिलहाल सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े को ऊपर है।
इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 51 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57189 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 184 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के 57138 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 298 रुपये की तेजी के साथ 68192 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 243 रुपये की गिरावट के साथ 67894 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मंगलवार को होगा मंगल ही मंगल !
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 51 रुपया महंगा होकर 57189 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 51 रुपया महंगा होकर 56960 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 47 रुपया महंगा होकर 52385 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 38 रुपया महंगा होकर 42892 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 30 रुपया महंगा होकर 33456 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 170 तो चांदी 11700 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 173 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 24 जनवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11788 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 15 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही देश में एकबार फिर वेडिंग सीजन शुरू हो गया। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रह सकता है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि इस साल 2023 में सोने के दाम लगातार अपने हाई बना रहेगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
और पढ़िए – पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए दाम, जानें- आज का लेटेस्ट रेट
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
24 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines