हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना खरीदारों की लगी 'लॉटरी', अब 33000 रुपये से भी कम में खरीदें 10 ग्राम सोना

विज्ञापन

Gold Price Update: देश में लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीच में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है। फिलहाल सोना 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े के करीब बिक रहा है। हालांकि पिछले पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान सोने और चांदी के दाम गिरावट का रूख रहा। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 218 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में 169 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार-रविवार को नहीं जारी होता है रेट

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा। 

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55957 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता के साथ 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 851 रुपये की गिरावट के साथ 64331 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 804 रुपये की नरमी के साथ 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें-  Petrol Diesel Price 26 February 2023 : राहत भरा रविवार, अपने शहर में जानें पेट्रोल-डीजल के नए दाम

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 123 रुपया सस्ता होकर 55957 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 122 रुपया सस्ता होकर 55733 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 112 रुपया सस्ता होकर 51257 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 92 रुपया सस्ता होकर 41968 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 72 रुपया सस्ता होकर 32735 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2900 तो चांदी 15600 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2925 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15649 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola