Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। लगातार दूसरे दिन एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 851 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे तो चांदी 64000 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55957 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता के साथ 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 851 रुपये की गिरावट के साथ 64331 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 804 रुपये की नरमी के साथ 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price, 25 February 2023: आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, अपने शहर में जानिए आज का भाव
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 123 रुपया सस्ता होकर 55957 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 122 रुपया सस्ता होकर 55733 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 112 रुपया सस्ता होकर 51257 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 92 रुपया सस्ता होकर 41968 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 72 रुपया सस्ता होकर 32735 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 2900 तो चांदी 15600 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2925 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15649 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
24 mins agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
3 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
4 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
5 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
9 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
22 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines