---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Update 22 June : सातवें आसमान से गिरा सोना, 59000 रुपये से भी नीचे पहुंचा रेट 

Gold Price Update 22 June : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में एकबार फिर गिरावट देखी जा रही है। इससे सोना और चांदी के खरीददार बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन […]

---विज्ञापन---
Gold Price Update 22 June : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में एकबार फिर गिरावट देखी जा रही है। इससे सोना और चांदी के खरीददार बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 481 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58628 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59345  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 1958 रुपये सस्ता होकर 70133 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को चांदी 268 रुपये सस्ता होकर 72091 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 58864 रुपये, 23 कैरेट 58628 रुपये, 22 कैरेट वाला 53919 रुपये, 18 कैरेट वाला 44148 रुपये और 14 कैरेट वाला 34435 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2700 रुपये तो चांदी 9847 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2782 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 9847 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
First published on: Jun 22, 2023 07:20 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola