Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोना और चांदी के दाम में लगातार गिरावट के बीच एक कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को सोना और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सोना 426 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 1260 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना चढ़कर 56700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 65800 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price Update) 426 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56601 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 253 रुपये प्रति 10 ग्राम की सस्ता के साथ 56175 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं सोमवार को भी चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 1260 रुपये की तेजी के साथ 65760 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 889 रुपये की नरमी के साथ 64500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price, 21 February 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट जानें दाम घटे या बढ़े ?
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 426 रुपया महंगा होकर 56601 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 424 रुपया महंगा होकर 56374 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 391 रुपया महंगा होकर 51847 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 320 रुपया महंगा होकर 42451 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 250 रुपया महंगा होकर 33112 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2281 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 14220 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price, 20 February 2023: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में जानिए आज का भाव
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।