हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update 19 July : सोना 2200 रुपये से ज्यादा सस्ता, खरीददारी के पहले जाने भाव

विज्ञापन

Gold Price Update 19 July : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना चढ़कर 59440 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 75181 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई।

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना (Gold Price Update) सोना 170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59440 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 115 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 115 रुपये महंगा होकर 75181 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले सोमवार को चांदी 87 रुपये की तेजी के साथ 75066 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 59440  रुपये, 23 कैरेट 59202 रुपये, 22 कैरेट वाला 54447 रुपये, 18 कैरेट वाला 44580 रुपये और 14 कैरेट वाला 34772 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2200 रुपये तो चांदी 4700 रुपये से भी ज्यादा सस्ती

इसके बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2206 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 4799 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola