Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना उछलकर एकबार फिर 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 63000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। हालांकि अब भी सोना 1900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 16300 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ती मिल रही है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना 1299 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56968 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को सोना Gold Price Update) सोना 383 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 55669 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 1875 रुपये की उछाल के साथ 63666 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं शुक्रवार को चांदी 2 रुपये की गिरावट के साथ 61791 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 1299 रुपया महंगा होकर 56968 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1294 रुपया महंगा होकर 56740 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 1189 रुपया महंगा होकर 52182 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 974 रुपया महंगा होकर 42726 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 760 रुपया महंगा होकर 33326 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1900 तो चांदी 16000 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1914 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16314 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िए –Retail Inflation: फरवरी में खुदरा महंगाई दर 6.44 फीसदी, जनवरी के मुकाबले थोड़ी कम
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
11 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
12 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
20 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines