Gold Price Update: आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आपको पास सोना ऑलटाइम हाई से 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 13000 रुपये प्रति किलो से भी सस्ता खरीदने का मौका है।
पिछले कई हफ्तों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि लंबे समय बात बीते कारोबारी हफ्ते में सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। पिछले हफ्ते सोना करीब 750 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में करीब 2800 प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में शादी-व्याह के सीजन में सभी लोगों की नजर आज इस बात पर होगी की सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी का क्या रूख रहता है।
दो दिन बाद आज जारी होगा नया रेट
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इस बात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी दो दिनों की छुट्टी के बाद अब आज सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा।
और पढ़िए – हो गया तय, इस दिन किसानों के खाते में आएगा 13वीं किस्त पैसा !
शुक्रवार को ये था सोने-चांदी का रेट
पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 559 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57038 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 59 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 57597 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं शुक्रवार को चांदी (Gold Price Update) की कीमत में नरमी दर्ज की गई। शु्क्रवार को चांदी 743 रुपये की गिरावट के साथ 66740 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 33 रुपये की गिरावट के साथ 67483 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 559 रुपया सस्ता होकर 57038 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 556 रुपया सस्ता होकर 56810 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 512 रुपया सस्ता होकर 52247 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 419 रुपया सस्ता होकर 42779 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 327 रुपया सस्ता होकर 33367 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1800 तो चांदी 13200 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1844 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13240 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – केंद्रीय कर्मचारी-पेंशनर्स के खाते में आएंगे 2 लाख से ज्यादा रुपये !
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
5 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines