Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Update: देश में लग्न का सीजन जोरों पर है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीच में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं। लेकिन यह क्षणिक होता है।
फिलहाल सोना 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 62000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर आंकड़े के करीब बिक रही है। पिछले पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान सोने और चांदी के दाम गिरावट रूख रहा। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना के दाम 434 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 2348 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई।
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।
और पढ़िए – Sarso Oil Price: सरसों के तेल के आए नए दाम, देखें- बड़ी मंडियों की रेट लिस्ट
और पढ़िए – अमेरिका के डूब चुके सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदेगा ट्विटर? Elon Musk के इस बयान से बढ़ी हलचल
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 383 रुपया महंगा होकर 55669 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 381 रुपया महंगा होकर 55446 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 356 रुपया महंगा होकर 50993 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 287 रुपया महंगा होकर 41752 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 224 रुपया महंगा होकर 32566 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3213 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18189 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – बड़ी खबर! 3 महीने तक बंद रहेगा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, ये है वजह
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िए –
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।