Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। शुक्रवार को सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 559 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 743 रुपये प्रति किलो की कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद सोना 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब बिक रही है। फिलहाल सोना 57038 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 66740 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगा है।
इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 559 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57038 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 59 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 57597 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं शुक्रवार को चांदी (Gold Price Update) की कीमत में नरमी दर्ज की गई। शु्क्रवार को चांदी 743 रुपये की गिरावट के साथ 66740 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 33 रुपये की गिरावट के साथ 67483 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 559 रुपया सस्ता होकर 57038 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 556 रुपया सस्ता होकर 56810 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 512 रुपया सस्ता होकर 52247 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 419 रुपया सस्ता होकर 42779 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 327 रुपया सस्ता होकर 33367 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 1800 तो चांदी 13200 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1844 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13240 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price: शनिवार को देश में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां जानें अपने शहर का रेट
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
30 mins agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
16 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
16 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
17 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
18 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
18 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
21 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
21 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
23 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines