Gold Price Update: सोना खरीदारों की बल्ले-बल्ले, 3600 रुपये तक घट गए दाम
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना 41 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 90 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद गिरकर 56300 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 62000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगी।
गुरुवार को सोना Gold Price Update) सोना 41 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56286 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 844 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55245 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price 10 March 2023 : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में कितनी बदली कीमत ?
वहीं गुरुवार जहां सोना महंगा हुआ वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 90 रुपये की गिरावट के साथ 61793 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बुधवार को चांदी 2383 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 61883 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 41 रुपया महंगा होकर 55286 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 41 रुपया महंगा होकर 55065 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 33 रुपया महंगा होकर 50637 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 31 रुपया महंगा होकर 41465 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 21 रुपया महंगा होकर 32342 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3596 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18197 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: