Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पाचंवे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोना 383 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना 55700 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 62000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगी।
इस हफ्ते ये रहा सोने का रेट
- शुक्रवार को सोना Gold Price Update) सोना 383 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 55669 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
- जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 41 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महगा होकर 55286 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
- वहीं बुधवार को सोना (Gold Price) 844 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55245 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
- सोमवार को सोना सोना 14 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 56089 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।
इस हफ्ते ये रही चांदी की रेट
- शुक्रवार जहां सोना महंगा हुआ वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 2 रुपये की गिरावट के साथ 61791 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
- जबकि गुरुवार को चांदी 90 रुपये की गिरावट के साथ 61793 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं बुधवार को चांदी 2383 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 61883 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
- सोमावार को चांदी 127 रुपये की तेजी के साथ 64266 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
- शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा। अब सोमवार को नया रेट जारी होगा। बाजार में शुक्रवार के रेट पर ही कारोबार होगा। इससे पहले मंगलवार को होली के कारण सर्राफा बाजार बंद था।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 383 रुपया महंगा होकर 55669 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 381 रुपया महंगा होकर 55446 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 356 रुपया महंगा होकर 50993 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 287 रुपया महंगा होकर 41752 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 224 रुपया महंगा होकर 32566 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से सोना 3200 तो चांदी 18000 रुपये मिल रही है सस्ती
इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3213 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18189 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
8 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
9 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
17 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines