हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना 1300 रुपये हुआ सस्ता, अब 33694 रुपये में खरीदें 10 ग्राम

विज्ञापन
Gold Price Update

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद पिछले दो दिनों से सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को सोना एकबार फिर जहां मंहगा हुआ और चांदी के दाम में गिवारट दर्ज की गई है। गुरुवार को सोना 59 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 33 रुपये प्रति किलो की कमी दर्ज की गई। अच्छी बात ये है कि इस तेजी के बावजूद सोना 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 680000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बिक रहा है। फिलहाल सोना 57538 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67516 रुपये प्रति किलो के नीचे बिकने लगा है।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 59 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 57597 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 173 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 57538  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं गुरुवार को चांदी (Gold Price Update) की कीमत में नरमी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 33 रुपये की गिरावट के साथ 67483 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 382 रुपये की उछाल के साथ 67516 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

विज्ञापन

और पढ़िए – बड़ी खबर! इन 5 कैश ट्रांजैक्शन पर आएगा टैक्स नोटिस, चेक करें इनकम टैक्स का नियम

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 59 रुपया महंगा होकर 57597 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 58 रुपया महंगा होकर 57366 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 54 रुपया महंगा होकर 52759 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 44 रुपया महंगा होकर 43198 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 34 रुपया महंगा होकर 33694 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 1300 तो चांदी 12500 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1285 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12497 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

और पढ़िए – हर माह पेंशन चाहिए तो रक्षा पेंशनभोगी जल्द पहचान प्रमाणित कराएं, अंतिम तारीख की हुई घोषणा, चेक करें

विज्ञापन

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –  बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola