Gold Price Update: देव उठनी एकादशी के बाद देश में सभी तरह के शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। शादी-व्याह भी शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सस्ता सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। फिलहाल आपर सोना 5200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 19000 प्रति किलो की दर से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं। फिलहाल सोना करीब 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी तकरीबन 60000 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 436 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 50958 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को को सोना 408 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50522 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने की तरह सोमवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1490 रुपये महंगा होकर 60245 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) 1706 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 58755 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 436 महंगा होकर 50958 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 434 रुपया महंगा होकर 50754 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 400 रुपया महंगा होकर 46678 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 327 रुपया महंगा होकर 38219 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 255 रुपये महंगा होकर 29810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 5200 और चांदी 19000 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5242 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 19735 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – Wipro, Nestle, ONGC, IOC से भी अमीर है तिरुपति मंदिर, खड़े हो जाएंगे कान इतनी है संपत्ति
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
15 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
16 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
17 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
17 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
19 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
20 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines