Gold Price Today: राखी से पहले सोना या फिर सोने के गहने खरीदने का प्लान करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा बंधन से पहले लगातार दूसरे भी सोना सस्ता हुआ है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने कीमत में नरमी देखी जा रही है। हालांकि चांदी की कीमत में मामलू बढ़त है।
आज सोना 51 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 18 रुपये की तेजी देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद एकबार फिर सोना 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है। वहीं चांदी 58400 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 4200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 22600 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
और पढ़िए –Gold Price Today: राखी से पहले लगातार सस्ता हो रहा है सोना, यहां जानें- 14 से 24 कैरेट का ताजा भाव
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन (8 August) सोमवार को सोना (Gold Rate Today) 51 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51968 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 20 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 52019 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 18 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 57380 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Price) 695 रुपये सस्ता होकर 57362 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 51 रुपये की दर से महंगा होकर 51,925 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 188 रुपये की तेजी के साथ 57,552 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 4200 और चांदी 22600 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4232 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22600 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
और पढ़िए –7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस दिन DA में बढ़ोतरी का होगा ऐलान!
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51968 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51760 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47603 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38976 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30401 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 1,775.28 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 19.95 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 52030, Silver Price : Rs. 57400
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 57400
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 57400
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48500, 24ct Gold : Rs. 52900, Silver Price : Rs. 63000
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 63000
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 63000
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 63000
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 57400
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 57400
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47580, 24ct Gold : Rs. 51900, Silver Price : Rs. 57400
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47580, 24ct Gold : Rs. 51900, Silver Price : Rs. 57400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 57400
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 52030, Silver Price : Rs. 57400
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 52030, Silver Price : Rs. 57400
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 52030, Silver Price : Rs. 57400
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47580, 24ct Gold : Rs. 51900, Silver Price : Rs. 57400
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
33 mins agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
15 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
17 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
20 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
21 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
23 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
23 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines