Gold Price Update: इस साल मकर शंक्रांति 15 जनवरी को है और इसके बाद एकबार फिर से लग्न का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोने की कीमत में जहां 720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से तेजी दर्ज की गई, वहीं चांदी 204 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। इन सबके बीच अभी भी आपके पास ऑलटाइम हाई से सोना 613 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 12092 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता खरीदारी का मौका है।
पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (6 January 2023) को सोना 209 रुपये सस्ता होकर 55582 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 210 रुपये महंगी होकर 6788 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। इससे पहले पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (30 December 2022) को सोना 54867 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 68092 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं शुक्रवार (23 December 2022) को सोना 54366 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 67822 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। जबकि इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (16 December 2022) को सोना 53998 रुपये और चांदी 646065 के स्तर पर बंद हुई थी।
शनिवार-रविवार को नहीं जारी होता है रेट
गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यानी अब सोने-चांदी का नया रेट सोमवार को जारी होगा।
शुक्रवार को ये था सोने-चांदी का रेट
शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 209 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 55587 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 346 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 55796 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
हालांकि शुक्रवार को सोने के उलट चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार चांदी 210 रुपये महंगा होकर 67888 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 1693 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 67678 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 209 रुपया सस्ता होकर 55587 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 210 रुपया सस्ता होकर 55363 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 191 रुपया सस्ता होकर 50918 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 157 रुपया सस्ता होकर 41690 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 123 रुपया सस्ता होकर 32518 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 600 और चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 613 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12092 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
6 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
9 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
10 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
13 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
15 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
16 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
17 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
17 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
18 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines