Gold Price Update: त्योहारों के सीजन आते ही एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी आने लगी है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी दर्ज जा रही है। फिलहाल सोना 51300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61000 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4900 और चांदी 18000 रुपये सस्ता मिल रही है।
नवरात्र की छुट्टी के बाद आज जारी होगा नया रेट
दशहारे की छुट्टी के बाद आज सर्राफा बाजार खुल रहा है। गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
मंगलवार को सोना (Gold Price) 899 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51286 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Rate) 85 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50387 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 3717 रुपये महंगा होकर 61034 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 979 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 57317 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 899 महंगा होकर 51286 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 896 रुपया महंगा होकर 51081 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 823 रुपया महंगा होकर 46978 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 675 रुपया महंगा होकर 38465 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 526 रुपये महंगा होकर 30002 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
ऑलटाइम हाई से सोना 4900 और चांदी 18900 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4919 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18946 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
अभी पढ़ें – Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतें अपडेट, अपने शहर में जानिए आज का रेट
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 mins agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
52 mins agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
2 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
3 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
21 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
22 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines