Gold Price Update: नए साल में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार जारी बढ़ोतरी का दौर जारी है है। साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने के साथ-साथ दाम में तेजी दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 418 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 878 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी तेजी दर्ज की गई।
इसके बाद मंगलवार को सोना चढ़कर 55500 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। वहीं चांदी उछलकर 69000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच कर बंद हुई। इस तेजी के बाद अभी लोगों के पास सोना 600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 418 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 55581 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 296 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 55163 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 1 लीटर के लिए आज कितने देने होंगे पैसे
मंगलवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 878 रुपये महंगा होकर 689227 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Rate) 257 रुपये प्रति किलो की दर से चढ़कर 68349 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 418 रुपया महंगा होकर 55581 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 417 महंगा सस्ता होकर 55359 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 383 रुपया महंगा होकर 50912 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 314 रुपया महंगा होकर 41686 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 245 रुपये महंगा होकर 32515 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 600 और चांदी 10000 रुपये मिल रही है सस्ती
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1037 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10753 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines