Gold Price Update: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा समेत कई बड़े त्योहार संपन्न हो चुके हैं और कई त्योहार अभी आने वाले हैं। इस बीच देव दीपावली के बाद शादी-विवाह का 21 नवंबर से लग्न शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आपके पास सस्ता सोना और चांदी खरीदने का मौका है। फिलहाल सोना 5300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 21000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – Rupee at Record Low: रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का रुपया, एक डॉलर की कीमत बढ़कर हुई 82.88 रुपये
इस बीच देव उठनी एकादशी से पहले बुधवार को सोने को जहां सोना महंगा हुआ हुई वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 133 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 50824 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को को सोना 211 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50691 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं बुधवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 421 रुपये सस्ता होकर 58627 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 2698 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 59048 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 133 महंगा होकर 50824 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 132 रुपया महंगा होकर 50620 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 122 रुपया महंगा होकर 46555 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 100 रुपया महंगा होकर 38118 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 78 रुपये महंगा होकर 29732 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 5300 और चांदी 21300 रुपये मिल रहा है सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5509 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21353 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – US Fed ने प्रमुख ब्याज दरें बढ़ाई तो भारतीय शेयरों पर पड़ा असर, जानें- कितनी आ गई गिरावट
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
30 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines