Gold Price Update: खुशखबरी! सोना 6197 तो चांदी 24322 रुपये मिल रहा है सस्ता
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: नवरात्रि के मौके पर अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में हलचल के बीच इस कारोबारी चौथे दिन गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। फिलहाल सोना 50003 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55658 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6100 और चांदी 24300 रुपये सस्ता मिल रही है।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: लगातार 8वें दिन गिरा भारतीय शेयर बाजार, लाल निशान पर Sensex और Nifty
गुरुवार को सोना (Gold Price) 498 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50003 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Rate) 24 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49505 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Silver Price) 1134 रुपये महंगा होकर 55658 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 867 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 54524 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 498 महंगा होकर 50003 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 496 रुपया महंगा होकर 49803 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 456 रुपया महंगा होकर 45803 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 373 रुपया महंगा होकर 37502 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 292 रुपये महंगा होकर 29252 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6197 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 24322 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: