Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार जारी बढ़ोतरी पर ब्रेक लगता दिख रहा है। साल 2022 के आखिरी कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भी सोने के दाम में कमी दर्ज की गई।
गुरुवार को सोना 80 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 8 रुपये प्रति किलो की दर से नरमी दर्ज की गई। इसके बाद गुरुवार को सोना बढ़कर 54600 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया। वहीं चांदी लुढ़क कर 68000 रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच कर बंद हुई। इसके बाद लोगों के पास सोना 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 12000 प्रति किलो से भी ज्यादा सस्ता खरीददारी का मौका है। शर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो अभी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 80 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 54651 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 68 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी के साथ 54571 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में भाव
बुधवार को एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 8 रुपये सस्ता होकर 67840 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 920 रुपये प्रति किलो की दर से गिरकर 67840 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 80 रुपया महंगा होकर 54651 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 80 रुपया महंगा होकर 54432 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 73 रुपया महंगा होकर 50060 रुपये, 18 कैरेट वाला 60 रुपया महंगा होकर 40988 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 47 रुपये महंगा होकर 31971 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
ऑलटाइम हाई से सोना करीब 1500 और चांदी 12000 रुपये मिल रही है सस्ती
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1549 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12140 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
और पढ़िए – सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 18.2K के करीब हुआ बंद, टॉप पर रहे ये शेयर
सोना खरीदने में ना करें देरी
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो खरमास के बाद 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो सके पाए।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
41 mins agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
2 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
3 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
6 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
9 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
11 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines